BSF Exchanges Sweets: भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day) का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर और जैसलमेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स (PAK) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया. इसके अलावा अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाइयां दीं. स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अलावा ईद, होली, दिवाली पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों के आदान-प्रदान की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है.

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की ताकत और संस्कृति की एक भव्य परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान तमाम आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के कई नेताओं ने देश के नागरिकों को ट्विटर पर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिंद."

Republic Day 2022: माइनस 2 डिग्री की ठंड और 55 डिग्री का तापमान भी नहीं डिगा पाते कदम, जैसलमेर में ऐसे सरहद की रखवाली करती है BSF

भारतीय नौसेना की झांकी बेहद खास रही

राजपथ पर गणतंत्रा दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया. भारतीय वायु सेना की झांकी ने ‘भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन’ विषय को प्रदर्शित किया, जिसमें मिग-21, Gnat, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, अश्लेषा रडार और राफेल विमान के स्केल-डाउन मॉडल प्रदर्शित किए गए. इसके अलावा गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भी भाग लिया. सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते ने भी अपना दम दिखाया.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2022: राजपथ बना ‘शक्तिपथ’, जमीन से आसमान तक दिखी भारत के सैन्य और संस्कृति की झलक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया