Republic Day 2022: देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस मौके पर देश में जगह-जगह देश के लिये अपना जीवन आहुत करने वालों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. इस मौके पर देश की राजनीतिक पार्टियों के मुखिया अपने अपने दफ्तरों में ध्वाजारोहण कर राष्ट्रीय झंडे को सलाम कर रहे हैं.

इसी क्रम में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के मुखिया जेपी नड्डा ने आज दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय झंडे को फहराते हुए उसको सलामी दी है. इससे पहले बीजेपी चीफ नड्डा ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, "मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें, जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था."

#RepublicDay | Bharatiya Janata Party president JP Nadda unfurled the national flag at party headquarters in Delhi pic.twitter.com/yvrDr0DdNK
— ANI (@ANI) January 26, 2022

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और सीएम नवीन पटनायक ने भी गणतंत्र दिवस पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए उसको सलामी दी है. महाराष्ट्र में आरएसएस मुख्यालय नागपुर में महानगर संघचालक राजेश लोया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी आज तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया हुए तिरंगे को सलामी दी है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी आज पटना स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है.

Odisha Governor Ganeshi Lal and CM Naveen Patnaik unfurl the national flag in Bhubaneswar on #RepublicDay pic.twitter.com/1IK6pwFHa6
— ANI (@ANI) January 26, 2022

देश के अलग-अलग हिस्सों में सभी नागरिक और संस्थान पूरे उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं. लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया. दूसरी ओऱ उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भी आईटीबीपी के जवानों ने 12000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया और तिरंगा फहराया है.

Republic Day 2022 Live: आज देश मना रहा है 73वां गणतंत्र दिवस, परेड में पहली बार 5 राफेल समेत 75 विमानों का होगा ‘फ्लाई-पास्ट’

Republic Day: कब बना हिन्दुस्तान का राजपथ और कब से शुरू हुआ गणतंत्र दिवस परेड का सिलसिला?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया