RJD बोली- लालू की हत्या कराना चाहती है सरकार, RJD चीफ आज फिर AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

राजद के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर लालू यादव की हत्या कराना चाहती है. ये लोग चाहते हैं कि लालू जी का इलाज न इसलिए दिल्ली एम्स ने उन्हें एडमिट करने से मना कर दिया है. यह बहुत गलत है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार मिलकर लालूजी के खिलाफ साजिश कर रही है उनके इस काम के लिए जनता माफ नहीं करेगी. वीरेंद्र ने कहा लालू यादव बीमार हैं. उनका किडनी काम नहीं कर रहा.

बता दें कि उन्हें डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ अवैध निकासी के मामले में रांची के सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था और पांच साल की सजा सुनाई थी. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी. खराब होती सेहत को देखते हुए उन्हें कल दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना किया गया था. वहीं आज वह दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. उन्हें दिल्ली रांची रिम्स के डॉक्टरों की सलाह पर भेजा गया था लेकिन एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि लालू जी की तबीयत ठीक है. उनको भर्ती करने की जरुरत नहीं है वह फिलहाल रांची रीम्स में ही इलाज कराते रहें.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर अचानक उनकी तबियत हुई खराब, उसके बाद एयरपोर्ट से  एम्स अस्पताल पहुंचे लालू यादव ,एम्स  अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है.

कई बीमारियों से ग्रसित हैं लालू

लालू प्रसाद यादव पहले भी रिम्स में इलाज करा चुके हैं. वहीं, इसके पहले भी रिम्स के चिकित्सकों ने उन्हें एम्स भेजा है. डॉक्टरों की मानें तो लालू प्रसाद यादव मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, हृदयरोग, किडनी के विभिन्न प्रकार की समस्याएं, दांत में परेशानी, दाहिने कंधे की हड्डी में परेशानी, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत से जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Pakistan Political Crisis: मुश्किल में PM इमरान की कुर्सी, मेहर तरार बोलीं- यहां कोई हार कबूल नहीं करता

इमरान खान बोले- इस्लामोफोबिया के प्रसार के लिए मुस्लिम देश जिम्मेदार, गलत नैरेटिव को रोकने के लिए कुछ नहीं किया

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *