rr-vs-csk-ipl-2026-match-highlights-rr-win

RR vs CSK: Vaibhav Sooryavanshi की धमाकेदार बैटिंग, RR ने CSK को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK: IPL 2026 में नई टीम कॉम्बिनेशन के बावजूद Chennai Super Kings की पुरानी कमजोरी फिर सामने आई। टीम एक बार फिर बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ 127 रन पर सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, क्योंकि मैच से पहले बारिश के कारण पिच लंबे समय तक कवर के नीचे रही। इसका पूरा फायदा Rajasthan Royals के गेंदबाजों ने उठाया। CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले बैटिंग करते हुए CSK ने पावरप्ले में महज 41 रन पर अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए।

कप्तान Ruturaj Gaikwad और Sanju Samson दोनों सिर्फ 6-6 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आये आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही Burger का शिकार हो गए तो वहीं चौथे नंबर पर आये Mathew Short ने भी महज 2 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे। CSK का मिडिल ऑर्डर भी पारी को संभालने में नाकाम रहा।

आखिर में Jamie Overton ने 43 रन (36 गेंद) की अहम पारी खेली और अंशुल कंबोज के साथ आखिरी विकेट के लिए 33 रन जोड़कर टीम को 120 रनों के पार पहुंचाया। CSK के लिए Jamie Overton के अलावा कोई भी बैटर 20 रन भी नहीं बना सका।

RR vs CSK: RR के गेंदबाजों का कहर
Jofra Archer और Nandre Burger ने शानदार गेंदबाजी करते हुए CSK के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। आर्चर और बर्गर ने टेस्ट मैच जैसी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया। बर्गर ने सैमसन का ऑफ स्टंप उखाड़ा। आर्चर ने गायकवाड़ को बोल्ड किया। Ravindra Jadeja ने राजस्थान रॉयल्स में वापसी करते हुए अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। गेंदबाजों के दम पर राजस्थान ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली।

RR vs CSK: Vaibhav Sooryavanshi की धमाकेदार बैटिंग
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ सलामी बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने महज 17 गेंदों में 52 रन बना डाले जिसके चलते RR ने 12.1 में ही मैच को अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। RR की तरफ से दूसरे छोर पर ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

About the Author

Vivek
Vivek
मीडिया जगत में अपनी सटीक विश्लेषण क्षमता और गहन खेल समझ के लिए पहचाने जाने वाले विवेक श्रीवास्तव पिछले 25 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सहित विभिन्न खेलों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है।
खेल जगत की बारीकियों को समझने और आंकड़ों के साथ सटीक विश्लेषण प्रस्तुत करने में उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन तक, विवेक ने हर मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वे My Nation News के साथ जुड़े हुए हैं, जहाँ वे खेल से जुड़ी सभी खबरों के संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। उनकी देखरेख में खेल समाचारों को सटीक, संतुलित और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुँचाया जाता है।
उन्होंने अपने करियर में बड़े टूर्नामेंट्स, खिलाड़ी प्रोफाइल, मैच एनालिसिस और एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, गहराई और खेल के प्रति जुनून के साथ विवेक श्रीवास्तव आज खेल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और सम्मानित नाम के रूप में स्थापित हैं।