FIR on Khan Sir: आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर मचे बवाल में छात्रों को भड़काने के आरोप में कार्रवाई शुरू हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में पत्रकार नगर थाने में खान सर समेत कई कोचिंग संस्थानों के 6 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक वीडियो फुटेज और मौके से गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

कौन है खान सर?

खान सर पटना में जीएस रिसर्च कोचिंग सेंटर के संचालक हैं. वह बिहारी अंदाज में जीएस के टॉपिक समझाते हैं और पटना वाले खान सर के नाम से मशहूर हैं. उनको जीएस के टॉपिक को आसान बनाकर पढ़ाने में महारथ हासिल है. वे इन्ही के वीडियो यूट्यूब पर बनाकर डालते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इससे पहले भी पटना के खान सर का नाम विवादों में रह चुका है.

उनके पिछले विवाद पर डालते हैं एक नजर

पटना वाले खान सर के इससे पहले कई विवादित वीडियो क्लिप्स वायरल हो चुके हैं. 24 अप्रैल 2021 को फ्रांस-पाकिस्तान के संबंधों पर डाले गए उनके वीडियो पर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को देश से वापस भेजने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन की मिस्ट्री समझाई थी.

इस वीडियो में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर को पॉइंट करते हुए टिप्प्णी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को देश से वापस भेजने वाले विरोध प्रदर्शनों में बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं. वहीं उन्होंने पंचर बनाने और उसको लेकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू हो गई थी. यह बहस उनके असली नाम को लेकर शुरू हो गई थी.

एफआईआर दर्ज होने पर क्या बोले खान सर

खान सर ने आगे कहा कि हम तो बच्चों को प्रदर्शन करने से मना कर रहे हैं. आरआरबी अगर बच्चों से बात कर लेता तो प्रदर्शन नहीं होता.’’ खान सर अपने यूट्यूब चैनल की वजह से काफी लोकप्रिय हैं. उनके फॉलोअर्स लाखों की तादाद में हैं, लेकिन अब उन पर जांच की तलवार लटक गई है.

Naxal Attack: झारखंड में नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप

Delhi Covid-19 Restrictions: दिल्ली में घटते कोरोना के बीच क्या व्यापारियों की सुनेगी सरकार? आज DDMA की बैठक में कोरोना पाबंदियां में छूट पर होगा विचार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया