कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार 24 मार्च को जमकर बहस हुई. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बयान दिया. जिसके बाद विधानसभा में ये तीखी बहस शुरू हुई. इस दौरान बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा की तरफ से एक बार फिर विवादित बयान दिया गया.

बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान
दरअसल कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आरएसएस पर टिप्पणी की. इसके बाद बीजेपी नेताओं ने इसका विरोध किया और सिद्धारमैया को जवाब दिया. इस बहसबाजी के दौरान विधानसभा स्पीकर ने कहा कि, ये हमारा आरएसएस है, मेरा आरएसएस है, आप सभी लोग आने वाले दिनों में आरएसएस कहेंगे. इसके बाद बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने मुस्लिमों और ईसाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि, सभी मुस्लिम और क्रिश्चियन भी भविष्य में आरएसएस का नाम लेंगे. इस विवादित बयान के बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया.

तिरंगे को लेकर दिया था बयान
बता दें कि बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक बड़ा विवादित बयान देते हुए कहा था कि, आने वाले भविष्य में भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है. उनसे इसे लेकर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, आज ये मुमकिन नहीं है लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है. हालांकि उन्होंने तिरंगे का सम्मान करने की भी बात कही थी. उनके इस बयान के बाद से ही कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. इसे लेकर विधानसभा में भी खूब हंगामा हुआ. फिलहाल केएस ईश्वरप्पा ने नया विवादित बयान देते हुए एक बार फिर कर्नाटक की राजनीति को गर्म करने का काम कर दिया है.

ये भी पढ़ें -

Birbhum Violence: ‘बंगाल में मानव नहीं दानव राज है, मुख्यमंत्री पिकनिक मनाने आई थींं,’ बीरभूम हिंसा पर बोले अधीर रंजन

MCD चुनाव टालने पर CM केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा हमला, कश्मीर फाइल्स का भी किया जिक्र

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी