Russia Ukraine War: पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई करीब 25 मिनट बात, भारतीय नागरिकों की वापसी समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की उठ रही मांगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की. इसके कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक चर्चा चली. राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी.

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने इस पुराने विश्वास को दोहराया कि रूस और नाटो के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने कूटनीतिक वार्ता के मार्ग पर लौटने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News