Russia Ukraine War:  यूरोप की परिषद (Council of Europe) ने यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस (Russia ) को यूरोप के मानवाधिकार संगठन से निलंबित कर दिया है. 47 देशों की परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि रूस को "तत्काल प्रभाव" से निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए यूरोप में पुतिन की संपत्ति जब्त करने का निर्णय लिया है.

हालांकि इन प्रतिबंधों से व्लादिमीर पुतिन पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है. शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी सेना से कहा है कि वह सत्ता अपने हाथों में ले ले. रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है. उन्होंने यूक्रेनी सेना को "नव-नाज़ियों" से नागरिकों की रक्षा के लिए "सत्ता" को अपने हाथों में लेने के लिए कहा. पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा कि रूस के लिए उनके साथ एक समझौता करना आसान होगा.

बता दें कि रूस ने गुरुवार में यूक्रेन में हमला करके युद्ध का एलान कर दिया. शुक्रवार को जंग के दूसरे दिन रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई. इस बीच रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने कीव के बाहर एक एयपोर्टर पर कब्जा कर राजधानी का संपर्क पश्चिम से काट दिया है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दिया पुतिन को बातचीत का प्रस्ताव
बुरी तरह घिरने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का प्रस्ताव दिया, जिसे रूसी राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया. इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि एक बार यूक्रेन की सेना सरेंडर कर दे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन को ‘अत्याचार से मुक्त’ करना चाहता है ताकि यूक्रेन के लोग अपना भविष्य निर्धारित कर सकें.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साधा यूरोपीय नेताओं पर निशाना
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने यूरोपीय नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रूसी आक्रमण (Russian invasion) के मुकाबले यूरोपीय नेताओं की कार्रवाई काफी नहीं है. ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर यूरोपीय नेता तेज़ी से कदम उठाएं तो अभी भी रूसी हमले को रोकने में बहुत देर नहीं हुई है. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के नागरिकों से अपने-अपने देशों में यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन करने की अपील की है ताकि उनकी सरकारें ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएं.

यह भी पढ़ेंः

Russia Ukraine War: युद्ध के मैदान में रूसी सैनिक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Russia Ukraine War: रूस के ताबड़तोड़ हमले के बाद यूक्रेन में कैसे हैं हालात, पढ़ें Ground Report

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया