Russia Ukraine War: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता से बात की है. बता दें विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी. विदेश मंत्रालय ने कहा, ”गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”

नवीन खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे और चौथे साल में थे. नवीन कुछ लाने दुकान गए थे. इसी दौरान हमले में उसकी मौत हो गई. था. कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज राजन ने कहा कि गोलाबारी में हावेरी जिले के चलगेरी के मूल निवासी नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई. दो दिनों पहले ही नवीन ने अपने पिता से वीडियो कॉल के ज़रिए बातचीत की थी, जिसका वीडियो सामने आया है. नवीन के पिता ने बातचीत के दौरान बेटे से कहा था कि अपना ध्यान रखो और वहां मिलजुल कर रहो. उन्होंने बेटे से कहा था उन्हें लाने के लिए भारतीय एंबेसी की ओर से कोशिश की जा रही है.

Prime Minister Narendra Modi spoke to the father of Naveen Shekharappa, an Indian student who died in shelling in Kharkiv, Ukraine this morning.

(File pic) pic.twitter.com/OEXXs7XjiD
— ANI (@ANI) March 1, 2022

खारकीव में फंसे हैं कई भारतीय छात्र
कई भारतीय अभी भी खारकीव में फंसे हुए हैं जहां रूस ने एक बड़ा सैन्य आक्रमण शुरू किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से बात कर रहे हैं जिसमें वह उन भारतीय नागरिकों के लिए "तत्काल सुरक्षित मार्ग" की भारत की मांग को दोहराएंगे जो अभी भी खारकीव और अन्य शहरों में संघर्ष क्षेत्रों में फंसे हैं. इसने कहा, "इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है.खारकीव शहर में यूक्रेनी सैनिकों और रूसी सेना के बीच भीषण लड़ाई हो रही है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: ‘सुपर मार्केट के बाहर खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे नवीन’, खारकीव में गोलीबारी में गई जान

Russia Ukraine War: कौन और कहां का है वो भारतीय छात्र जिसकी यूक्रेन में गोलीबारी में गई जान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया