Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 36वां दिन है. अभी तक यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले में कोई कमी नहीं आई है. हालांकि, रूस ने एलान किया है कि वे यूक्रेन के दो शहरों में हमले में कमी लाएगा. इस बीच, खबर आ रही है कि रूसी सेना ने चेरनोबिल से बाहर निकलना शुरू कर दिया है. अमेरिका ने दावा किया है कि रूसी सेना ने चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट से बाहर निकलना शुरू कर दिया है.

अमेरिकी रक्षा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रूसी सेना ने 24 फरवरी को चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा जमा लिया था, जहां से अब हटना शुरू कर दिया है. अधिकारी ने बताया, "चेरनोबिल वह क्षेत्र है जहां से वे अपने कुछ सैनिकों को स्थानांतरित कर रहे हैं. सैनिक चेरनोबिल से दूर जा रहे हैं और बेलारूस में प्रवेश कर रहे हैं."

अधिकारी ने बताया, "हमें लगता है कि वे जा रहे हैं, लेकिन मैं नहीं बता सकता कि सभी सैनिक चले गए हैं या नहीं." बता दें कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के पहले ही दिन रूसी सैनिकों ने चेरनोबिल साइट पर कब्जा कर लिया था. यहां अभी भी बड़ी तादाद में परमाणु वेस्ट संग्रहीत है.

वहीं, रूसी सैनिकों ने 04 मार्च को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र जापोरिज्जिया पर भी कब्जा कर लिया था. वहां गोलाबारी से एक प्रशिक्षण सुविधा में आग लगने की खबर आई थी. संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी प्रमुख राफेल ग्रासी ने बुधवार को दक्षिण यूक्रेन परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया, क्योंकि रूस की ओर से जारी सैन्य कार्रवाई के बीच परमाणु दुर्घटना को लेकर आशंका जताई गई थी.

ये भी पढ़ें-

<a title="इमरान खान हटे तो शहबाज बन सकते हैं पाकिस्तान के पीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ" href="https://www.abplive.com/news/world/pakistan-who-is-shehbaaz-sharif-may-become-pakistan-next-prime-minister-2092494" target="">इमरान खान हटे तो शहबाज बन सकते हैं पाकिस्तान के पीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ

<a title="पाकिस्तान में अब तक किसी भी PM ने कार्यकाल नहीं किया है पूरा, क्या इमरान खान भी लिस्ट में होंगे शामिल?" href="https://www.abplive.com/news/world/pakistan-politics-no-any-prime-minister-complete-his-tenure-will-imran-khan-also-be-included-in-this-list-2092599" target="">पाकिस्तान में अब तक किसी भी PM ने कार्यकाल नहीं किया है पूरा, क्या इमरान खान भी लिस्ट में होंगे शामिल?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया