Russia-Ukraine War Live Updates: आज यूक्रेन और रूस के युद्ध का 21वां दिन है. 21 दिनों से चल रही इस जंग ने यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है. लाखों लोग पलायन कर चुके हैं. इस बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस पर लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं और दोनों देशों के राजनेताओं से बात कर जंग रोकने के प्रयास में लगे हुए हैं. इसी बीच यूक्रेन ने ऐलान कर दिया कि वह नाटो में शामिल नहीं होंगा.

यूक्रेन के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि रूस का तेवर नरम हो सकता है. क्योंकि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना युद्ध के सबसे बड़े कारणों में से था. इसके अलावा आज भी रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत होनी है.

वहीं यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहली बार रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है. रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण यूक्रेन के खेरसॉन शहर में फंसे तीन भारतीयों को रूसी सैनिकों ने रेसक्यू किया है. इसके बाद मॉस्को में भारतीय दूतावास ने सिम्फ़रोपोल (क्रीमिया) और मॉस्को के रास्ते इन तीन भारतीयों (1 छात्र और 2 कारोबारियों) को देश भेजा है.

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने पर यूक्रेन में हजारों भारतीय फंस गए थे. भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत इन सभी को कई बार में बाहर निकाला. इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करके भारतीयों को वहां से निकालने में मदद मांगी थी. पुतिन ने भी भारतीयों की मदद का भरोसा दिलाया था. इसके बाद रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर के दौरान अधिकतर भारतीय निकल भी गए, लेकिन कुछ अब भी फंसे हैं. इन सबके बीच ऐसा पहली बार हुआ है जब रूसी सेना ने यूक्रेन क्षेत्र से भारतीयों को निकालने में मदद की है. पूर्वी सीमा और रूस के रास्ते भारतीयों के निकलने का यह पहला मामला है.

ये भी पढ़ें:

कपिल सिब्बल के बाद संदीप दीक्षित ने भी बोला गांधी परिवार पर हमला, कहा- पार्टी में कोई बड़ा लीडर नहीं बचा

Asaduddin Owaisi on Hijab: HC के फैसले पर बोले ओवैसी- ‘हिजाब भी इबादत, एक धर्म को निशाना बनाया गया'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली