Sakshi Maharaj On Farm Laws: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और तीनों कृषि कानूनों की वापसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिल तो बनते रहते हैं बिगड़ते रहते हैं वापस आ जाएंगे दोबारा बन जाएंगे कोई देर नहीं लगती है. वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और प्रदेश में मौजूदा मुख्यमंत्री का जादू बरकरार है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का कोई तोड़ नहीं है.

मीडिया से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, ”इस बिल का चुनाव से कोई लेना देना नहीं हैं. आप अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित किसानों के अपवित्र गठजोड़ ने पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे. मौदी जी के लिए और बीजेपी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है. बिल तो बनते रहते हैं बिगड़ते रहते हैं वापस आ जाएंगे दोबारा बन जाएंगे कोई देर नहीं लगती है. लेकिन मैं तो मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करुंगा कि उन्होंने बड़े दिल का परिचय दिया जो उन्होंने बिल और राष्ट्र में से राष्ट्र को चुना और जिन लोगों के गलत मंसूबे थे जो मंच से पाकिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. मुझे लगता है कि उसके ऊपर एक अच्छा प्रहार किया है. चुनाव का जहां तक मामला है तो यहां पीएम मोदी और सीएम योगी का कोई तोड़ नहीं है. यूपी में सीएम योगी का जादू बरकरार है.”

सक्षी महाराज की ओर से दिए गए बयान के बाद सपा ने जमकर हमला बोला है. समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ”भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा- फिर कृषि बिल ला सकती है भाजपा सरकार. किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की ये सच्चाई है.”

Kerala Acid Attack: केरल में महिला ने पुरुष पर तेजब से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया