Salman Khurshid Book Issue: सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी

<p style="text-align: justify;"><strong>Salman Khurshid Book Issue:</strong> कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर तोड़फोड़ और आगज़नी की गई है. उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे. सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब &lsquo;&lsquo;सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स&rsquo;&rsquo; में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस से की है. इसी के बाद से खुर्शीद निशाने पर हैं.</p> <p style="text-align: justify;">बीजेपी ने पिछले दिनों कहा कि कांग्रेस नेताओं में हिन्दुत्व के प्रति घृणित भावना है और इसके लिए उन्हें गांधी परिवार से समर्थन मिलता है. वहीं सलमान खुर्शीद ने अपना बचाव करते हुए कहा, &lsquo;&lsquo;मैंने इन लोगों को आतंकवादी नहीं कहा है. मैंने सिर्फ यह कहा है कि ये लोग धर्म को विकृत करने में एक जैसे हैं. हिंदुत्व ने सनातन धर्म और हिंदू मत को किनारे लगा दिया है तथा इसने बोको हरम तथा ऐसे दूसरे संगठनों की तरह आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया है.&rsquo;&rsquo;</p> <p style="text-align: justify;">पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, &lsquo;&lsquo;मैं किसी दूसरे को ऐसा नहीं पाता जिनके समान ये लोग हों. मैंने कहा है कि ये उनकी (बोको हरम जैसे संगठन) तरह हैं और इनका हिंदू धर्म से कोई लेनादेना नहीं है. हिंदुत्व को जिस तरह से इसके मानने वालों ने आगे बढ़ाया है, उससे धर्म विकृत हो रहा है.&rsquo;&rsquo;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News