Salman Khurshid Controversy: सलमान खुर्शीद की किताब पर मध्य प्रदेश में लग सकता है प्रतिबंध, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत

Salman Khurshid in Controversy: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की अयोध्या मामले पर लिखी किताब पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं. गृह मंत्री ने एक बयान में कहा है कि सलमान खुर्शीद की किताब को मध्य प्रदेश में बिकने नहीं देंगे. इस पर पाबंदी के लिए विधि विशेषज्ञ से विचार विमर्श किया जा रहा है. जल्द इसपर फैसला लिया जाएगा. इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले हैं.

उधर दिल्ली के एक वकील विनीत जिंदल ने गुरुवार को सलमान खुर्शीद के खिलाफ उनकी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की हाल ही में जारी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम’ में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी जिहादी समूहों से की गई है. यह टिप्पणी ‘द सैफ्रॉन स्काई’ नामक अध्याय में की गई है.

किताब के पेज संख्या-113 पर, यह कहा गया है कि ‘सनातन धर्म और संतों के लिए जाने जाने वाले शास्त्रीय हिंदू धर्म को हिंदुत्व के एक मजबूत संस्करण द्वारा एक तरफ धकेल दिया है, जिसके सभी मानक आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लाम के समान एक राजनीतिक संस्करण जैसे हैं. अपनी शिकायत में वकील ने आरोप लगाया कि यह न केवल भड़काने वाला और उकसाने वाला बयान है बल्कि हिंदू धर्म के लोगों के बीच क्रोधित भावनाओं को भी भड़का रहा है. बीजेपी नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ‘हिंदुओं की भावनाओं और हिंदुत्व’ को अपमानित करने वाले खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-
Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा के डेढ़ महीने बाद हटाए गए SP विजय ढुल, संजीव सुमन को मिली जिम्मेदारी

Cryptocurrency: एक क्रिप्टोकरंसी ने 24 घंटे में हजार रुपये को बना दिए 7.6 करोड़! जानिए आया कितना उछाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News