Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक बनाम समीर वानखेड़े की चल रही गाथा में एक और नया दस्तावेज सामने आया है. नवाब मालिक ने एक नया दस्तावेज जारी किया है. मलिक ने अब समीर वानखेड़े की मां जाहिदा का डेथ सर्टिफिकेट शेयर किया है. इस सर्टिफिकेट के जरिए नवाब मलिक यह दावा कर रहें हैं कि जाहिदा को ओशिवारा के कब्रिस्तान में दफ्नाया गया था. जाहिदा की मौत के बाद भी वानखेड़े परिवार ने फर्जीवाड़ा किया और दो अलग अलग दस्तावेज बनाए.

मलिक का आरोप है कि जाहिदा की मौत के बाद वानखेड़े परिवार ने दो डेथ सर्टिफिकेट बनाए. पहले सर्टिफिकेट में जाहिदा का धर्म हिंदू लिखा है. दूसरे सर्टिफिकेट में जाहिदा धर्म मुस्लिम लिखा है. जाहिदा की मौत 16 अप्रैल 2015 को हुई थी. पहला सर्टीफिकेट 16 अप्रैल 2015 को बनाया गया जिसमें जाहिदा का धर्म मुस्लिम लिखाख गया. दूसरा सर्टिफिकेट 17 अप्रैल 2015 को बनाया गया इसमें जाहिदा का धर्म हिंदू लिखा गया.

नवाब मलिक ने दस्तावेज ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक और फर्जीवाड़ा, अंतिम संस्कार के लिए मुसलमान और सरकारी दस्तावेज के लिए हिन्दू? धन्य है दाऊद ज्ञानदेव.'

[tw]https://twitter.com/nawabmalikncp/status/1463711189171531776[/tw]

वानखेड़े की शादी का सर्टिफिकेट, रिसेप्शन कार्ड
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं. इससे पहले नवाब मलिक की बेटी ने एक कथित विवाह प्रमाणपत्र और रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड पेश कर कई नए सवाल खड़े किए थे. मलिक की बेटी निलोफर मलिक-खान ने विवाह अधिकारी जेजी बरमेड़ा द्वारा बांद्रा मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय से जारी मैरिज सर्टिफिकेट पोस्ट किया था. दिलचस्प बात यह है कि दूल्हे का नाम ‘समीर’ (श्री दाऊद और श्रीमती जाहेदा वानखेड़े के बेटे) के रूप में छपा हुआ है और जगह पॉश इलाका अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला गार्डन था, जिसमें तत्कालीन लैंडलाइन टेलीफोन नंबर 56015325 अंकित है.

ये भी पढ़ें-
Delhi Gas Leakage: आरके पुरम में जहरीली गैस से दहशत! आंखों में जलन और दम घुटने की शिकायत के बाद पांच लोग अस्पताल में भर्ती

Farmers Protest: अब आंदोलन पार्ट-2 की तैयारी! दिल्ली के बॉर्डर पर बढ़ रही भीड़, कानून वापसी के बाद क्या है नई रणनीति

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया