All Party Meeting News: संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं शामिल हुए. वैठक में भाग लेने के लिए सरकार की ओर से राजनाथ सिंह और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे. सर्वदलीय बैठक के दौरान अधिकांश विपक्षी नेताओं ने पेगासस जासूसी मुद्दा, देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सदन में चर्चा की मांग की. वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बैठक का वहिष्कार किया.

आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सर्वदलीय बैठक के दौरान उन्हें बोलने नहीं दिया गया. संजय सिंह ने कहा कि वह किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग को सर्वदलीय बैठक में उठाना चाहते थे. सांसद संजय सिंह ने कहा, ”वे (सरकार) सर्वदलीय बैठक के दौरान किसी भी सदस्य को बोलने नहीं देते. मैंने संसद के इस सत्र में एमएसपी गारंटी पर कानून लाने और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार आदि सहित अन्य मुद्दों को उठाया. वे हमें सर्वदलीय बैठक और संसद नहीं बोलने देते.”

किसानों, नौजवानों और महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा, ”अगर हम किसानों का मुद्दा नहीं उठा सकते, नौजवानों की बात नहीं रख सकते, महिला सुरक्षा का मुद्दा नहीं उठा सकते तो हम यहां आते क्यों है?'

बता दें कि सरकार की ओर से कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला बिल सोमवार को सत्र के पहले दिन लोकसभा में पेश किया जाएगा और कोशिश की जाएगी की इस बिल को उसी दिन सदन से पारित करवा लिया जाए. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस बिल को सदन में टेबल करेंगे. संसद सत्र के पहले दिन सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है.

Covid New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से दहशत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा खत, दिए ये कड़े निर्देश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया