Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी वैसे तो सुर्खियों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने दिए एक बयान को लेकर विवाद में फंस गई हैं. श्वेता ने बीते दिन एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि, "मेरी ब्रा का साइज़ भगवान ले रहे हैं." वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्ट्रेस के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान बेहद आपत्तिजनक है. भोपाल पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट दें. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, ये बात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दरअसल, श्वेता बीते दिन भोपाल में अपनी आगामी वेब सीरीज की अनाउंसमेंट के लिए पहुंची थी. श्वेता ने अपनी टीम के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में भाग लिया था. श्वेता ने यहां मीडिया से बात करते हुए ये कहा कि मेरी ब्रा का साइज़ भगवान ले रहे हैं. वहीं, उनके इस बायान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैशन से जुड़ी है वेब सीरीज

बताया जा रहा है कि श्वेता जिस वेब सीरीज को लेकर प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंची थी वो सीरीज फैशन से जुड़ी हुई है. मीडिया से संवाद करते हुए उन्होंने मजाक करते हुए ये विवादित बयान दिया है. वहीं, वीडियो के वायरल होने से लोगों में श्वेता के प्रति काफी गुस्सा दिख रहा है. लोगों का कहना है उन्होंने इस तरह का बयान देकर भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

पहले भी रही हैं श्वेता विवादों में

बता दें, श्वेता पेहली बार किसी विवाद में नहीं फंसी हैं. इससे पहले उनका पारिवारिक विवाद चर्चा में रहा है. श्वेता के पहले पति राजा चौधरी के साथ विवाद के किस्से देखने को मिले थे तो फिर दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ उनके विवादों ने सुर्खियां बटोरी थी.

यह भी पढ़ें.

Bihar Coronavirus Update: पटना में बढ़े नए केस लेकिन राज्य में एक्टिव मामले तेजी से हो रहे कम, जानें बिहार के ताजा हालात

RRB NTPC Update: किसके बयान पर ‘फंसे’ पटना के खान सर? छात्रों की मुश्किलें बढ़ेंगी या घटेंगी? पढ़ें सटीक जानकारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया