Punjab Politics TV: सूचना और प्रसारण मंत्रालय (IB Ministry) ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (Sikh for Justice) से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. आरोप है कि ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ (Punjab Politics TV) ने पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान ऑनलाइन मीडिया का इस्तेमाल कर सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की है.

’सिख फॉर जस्टिस’ गैरकानूनी घोषित

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया है कि ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ के ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा रहा है, जिसका सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के साथ घनिष्ठ संबंध है. ये एक ऐसा संगठन है, जिसे गैरकानूनी गतिविधियों के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया है. इस बाबत मंत्रालय को खुफिया सूचना मिली थी.

सांप्रदायिक वैमनस्य और अलगाववाद को भड़काने वाला था कंटेंट

मंत्रालय ने 18 फरवरी को आईटी नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करके हुए ‘पंजाब पॉलिटिक्स टीवी’ के डिजिटल मीडिया संसाधनों को ब्लॉक कर दिया है. मंत्रालय ने कहा कि ब्लॉक की गईं ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया खातों के कंटेंट सांप्रदायिक वैमनस्य और अलगाववाद को भड़काने की झमता रखते हैं. ये कंटेंट भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया गया है.

मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार भारत में समग्र सूचना वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है और भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर करने की क्षमता वाले किसी भी कार्य को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें-

यूपी का वो चुनाव जब तीन दिन तक चली वोटों की गिनती, कर्मचारियों को आ गया बुखार, 90% प्रत्याशियों की जब्त हो गई जमानत

UP Election: बिना नाम लिए कुमार विश्वास पर बरसे अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली