Singapore India flights: सिंगापुर ने निर्धारित वाणिज्यिक यात्री उड़ानों का संचालन बहाल करने के लिए भारत के नागर विमानन मंत्रालय के साथ सहमति जताई है. सिंगापुर नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएस) ने रविवार को कहा कि भारत के साथ सिंगापुर ‘टीकाकरण यात्रा लेन’ (वीआईएल) 29 नवंबर को शुरू होगा और चेन्नई, दिल्ली और मुंबई से रोज छह उड़ानों का संचालन होगा.

भारत से अल्पकालिक आगंतुकों और लंबी अवधि के पास धारकों के लिए ‘टीकाकरण यात्रा पास’ (वीटीपी) के लिए आवेदन सोमवार से शुरू होंगे. सीएएएस ने कहा है कि एयरलाइंस भारत और सिंगापुर के बीच गैर-वीटीएल उड़ानें भी संचालित कर सकती हैं, हालांकि गैर-वीटीएल उड़ानों के यात्री मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अधीन होंगे.

चैनल न्यूज़ एशिया ने खबर दी है, “सीएएएस इस बात को समझता है कि यात्री वीटीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं और हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि वीटीपी के आवेदन के लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है.” प्राधिकरण ने कहा कि 29 नवंबर से 21 जनवरी 2022 तक सिंगापुर में प्रवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए वीटीपी आवेदन खुलेंगे.

वीटीपी आवेदकों के पास पासपोर्ट और टीकाकरण का डिजिटल सबूत होना चाहिए. सीएएएस ने कहा कि उन्हें अपने आगमन पर कोविड-19 पीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट आने तक उस स्थान के बारे में भी पता होना चाहिए जहां वे क्वारंटीन में रहेंगे.

<a title="Rajasthan Cabinet Reshuffle: कैबिनेट में बदलाव से सचिन पायलट खुश, कहा- ‘इसका गुट-उसका गुट नहीं, कांग्रेस एक’" href="https://www.abplive.com/news/india/rajasthan-cabinet-reshuffle-sachin-pilot-happy-with-the-change-in-cabinet-says-congress-is-one-2002244" target="">Rajasthan Cabinet Reshuffle: कैबिनेट में बदलाव से सचिन पायलट खुश, कहा- ‘इसका गुट-उसका गुट नहीं, कांग्रेस एक'

<a title="Farm Laws Withdrawn: बैठक के बाद किसान संगठनों का एलान- MSP की गारंटी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन" href="https://www.abplive.com/news/india/skm-leader-balbir-singh-rajewal-on-farm-laws-protest-will-continue-till-msp-guarantee-electricity-bill-2020-withdrawal-cases-2002374" target="">Farm Laws Withdrawn: बैठक के बाद किसान संगठनों का एलान- MSP की गारंटी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया