Sonipat Double Murder: सोनीपत में डबल मर्डर से सनसनी, रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की मौत पर गांववालों का 24 घंटे का अल्टीमेटम

Wrestler Nisha Murder: हरियाणा के सोनीपत में डबल मर्डर से सनसनी मची हुई है. सोनीपत में यूनिवर्सिटी लेवल की रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की बुधवार को हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. रेसलर निशा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए गांववालों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. ऐसा आरोप है कि रेसलर निशा और उसके छोटे भाई की निशा के कोच ने ही गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने कहा- कुछ लोगों  को पकड़ा गया

हालांकि, हत्या की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है और ना ही आरोपी पकड़े गए हैं. निशा दहिया के कोच पवन पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप है. एडिशनल एसपी मयंक गुप्ता का कहना है कि चार टीमें कल से लगी हुई हैं और कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है. जो हमें शिकायत मिली है उसमें ये लिखा है कि जो कोच था वह अभद्र व्यवहार करता था.

निशा के पिता का आरोप- कोच ने दिया झांसा

रेसलर निशा के पिता का आरोप है कि कोच ने उसे झांसा दिया नेशनल लेवल पर खेलने का. इसके साथ ही, वह निशा को परेशान भी करता था. एकेडमी के नाम पर बच्चों से कोच पैसे ठगता था.

ये भी पढ़ें:

Haryana Wrestler Shot Dead: हरियाणा में यूनिवर्सिटी मेडल विजेता रेसलर और भाई की गोली मारकर हत्या, मां की हालत गंभीर

Delhi Crime News: नवविवाहिता मर्डर केस मेंं बड़ा खुलासा, प्रोफेसर पति ने रची थी हत्या की साजिश

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News