श्रीलंका की संसद में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को हासिल बहुमत खतरे में पड़ गया है क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की अगुवाई में असंतुष्ट सांसद सरकार से हटने की योजना बना रहे हैं. श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. आर्थिक संकट के कारण लोग घंटों बिजली की कटौती और आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करने को मजबूर हैं.

श्रीलंका में जारी है आपातकाल

राष्ट्रपति द्वारा पिछले सप्ताह आपातकाल की घोषणा किए जाने के बाद देश की 225 सदस्यीय संसद मंगलवार को अपने पहले सत्र का कामकाज शुरू करेगी. पार्टी सूत्रों ने सोमवार को राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सिरीसेना की अगुवाई में श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के असंतुष्ट सांसद सत्तारूढ़ श्रीलंका पी कोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) गठबंधन का दामन छोड़ सकते हैं.

संसद में बहुमत खो सकते हैं राजपक्षे

उन्होंने बताया कि पार्टी के 14 सांसद यह कदम उठा सकते हैं. असंतुष्ट सांसद उदय गमनपिला ने सोमवार को कहा कि सरकारी बजट पर मतदान के दौरान गठबंधन के पास 225 सांसदों में से 157 का समर्थन था, लेकिन अब 50 से 60 सदस्य इससे अलग होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप सरकार न सिर्फ दो-तिहाई बहुमत खो देगी, बल्कि सामान्य बहुमत जो 113 है, उसे भी गंवा देगी.

बडे़ पैमाने पर हो रहे हैं प्रदर्शन

गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा संकट और भुगतान संतुलन के मुद्दों से उत्पन्न आर्थिक स्थिति से निपटने में अक्षम रहने के कारण सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार के खिलाफ देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. जनता सड़कों पर उमड़ रही है और राष्ट्रपति से इस्तीफा मांग रही है. राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल लगाने की घोषणा किए जाने के बाद विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को मिले नये वित्त मंत्री, आपात स्थिति के बीच सेंट्रलबैंक के गवर्नर ने दिया इस्तीफा

Ukraine Russia War: जंग के बीच US की नई दिल्ली को सलाह, कहा- ‘रूस से ऊर्जा आयात बढ़ाना भारत के हित में नहीं'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया