- कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर में दिनदहाड़े हुई वारदात
- बैंक में नकदी जमा करने जा रहे थे जिला मुख्यालय
[avatar user=”Rajendra Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Rajendra Yadav[/avatar]
सुलतानपुर (Sultanpur Crime) : शहर से सटे पयागीपुर इलाके में मंगलवार को सुबह बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। बैंक में नकदी जमा करने मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय जा रहे मेडिकल फर्म की स्थानीय ब्रांच के इंचार्ज व कैशियर को गनपत सहाय पीजी काॅलेज के पास बाइक सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने घेरकर रोक लिया। जब तक दोनों कुछ समझ पाते एक बदमाश ने पिस्टल तान दी और उनके हाथों से रुपये वाला बैग छीन लिया। उनकी बाइक की चाबी भी बेखौफ लुटेरों ने निकाल लिया। दिनदहाड़े-सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे शहर की ओर भाग गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वे दूर जा चुके थे।
नगर के गभड़िया मुहल्ला निवासी मोहित कुमार यूजनिक मेडीसांइसेज प्राइवेट लिमिटेड की सुल्तानपुर शाखा में प्रभारी के पद पर तैनात हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत विन्ध्यवासिनी नगर (जोगीवीर) स्थित फर्म की ब्रांच से रोजाना की तरह मंगलवार को वह कैशियर चंद्रमा पांडेय के साथ बैंक ऑफ इंडिया की दरियापुर शाखा में डेली कलेक्शन के पैसे जमा करने जा रहे थे। सुबह करीब 10.45 बजे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर पयागीपुर चौराहे से पहले बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। जिसमें तीन लाख 67 हजार 550 रुपये नकद व चार चेक रखे हुए थे।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी नगर का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
चंद कदमों की दूरी पर है पयागीपुर पुलिस चौकी (Sultanpur Crime)
घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर ही पयागीपुर पुलिस चौकी है। इस चौकी की एक पिकेट पयागीपुर चौराहे पर है। जहां चौबीस घंटे दरोगा व सिपाहियों की तैनाती रहती है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे पयागीपुर चौराहे की तरफ भाग रहे थे तो पुलिस वालों की पैनी नजर उन पर आखिर कैसे नहीं पड़ी?
यह भी पढ़ें: 24 घंटे में दो हत्याकांड से थर्राया सुलतानपुर
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






