- सक्षम समाज को आगे आना होगा- डॉ एके सिंह
- 5 जून को पर्यावरण दिवस से मुहिम की शुरुआत होगी
विशेष संवाददाता: अभिषेक सिंह
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर (Sultanpur) शहर को प्रदूषण मुक्त करने की पर्यावरण योद्धाओं की मुहिम लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। रविवार की सुबह योद्धाओं ने साइकिल यात्रा निकाल लोगों को प्रदूषणमुक्त सुलतानपुर (Sultanpur) अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस मिशन का उद्देश्य है कि शहरी क्षेत्र में लोग मोटर वाहन का प्रयोग कम से कम करें और साइकिल और पैदल चल शहर को जाम और प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग करें। इस मुहिम में जिले की नामचीन हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में निर्माण के 5 वर्ष बाद भी चालू नहीं हुआ ट्रामा सेंटर
मुहिम में अग्रणी भूमिका अदा कर रहे प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक डॉ एके सिंह ने कहा कि सक्षम लोगों को आगे आना होगा तभी प्रदूषण मुक्त सुलतानपुर (Sultanpur) का सपना साकार हो सकेगा। जिस प्रकार से मुहिम में लोगों की रुचि बढ़ रही है ऐसा जान पड़ रहा है कि यह मुहिम पूर्ण होगी।

5 जून पर्यावरण दिवस से इस मुहिम की शुरुआत होगी अभी लोगों के जागरण का कार्य हो रहा है। मुहिम की लेकर सीएमओ डॉ सीबीएन त्रिपाठी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने सुबह साइकल चला लोगों को उत्साहित किया। बताया कि साइकल चलाने से प्रदूषण मुक्ति भी होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।
यह भी पढ़ें: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण हुआ हवा को मुठ्ठी में बाँधने जैसा
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बीके शुक्ला ने बताया कि यह जिले के सौभाग्य की बात है कि इस तरह कज मुहिम की सोच रखने वाले और उसके लिए कार्य करने वाले लोग यहां निवास करते हैं। होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ सुनील त्रिपाठी ने बताया कि आज हम लोगों ने आजाद पार्क से जागरण यात्रा आरम्भ की जी पंचरास्ता, दरियापुर तिराहा, घण्टाघर, गन्दनाला रोड, पंचमुखी चौराहा, तिकोनिया पार्क होते हुए आजाद पार्क में समाप्त हुई।

इस अवसर पर सोशल डिस्टनसिंग और अन्य गाइड लाइन का पूर्ण पालन किया गया। इस मौके पर डॉ अखंड प्रताप सिंह, आरके मिश्र, राजीव त्रिपाठी, संतोष सिंह, अंकुर अग्रवाल तथा अमित रानू आदि लोग मौजूद रहे।
Follow us on Twitter @MNNewsLive to get regular news and updates.
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें





