- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई करेगी और मुंबई पुलिस को जांच में सीबीआई का सहयोग करना होगा
- सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई पूरी की थी
- बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर खुशी जताई
[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]
नई दिल्ली। (Sushant Singh Rajput Case) सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सिलसिले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को अपना फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई गई इस प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों पर अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि सुशांत की मौत को दो महीने से ऊपर हो चुके हैं, मगर अब तक इसकी जांच पर पेच फंसा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कार्यसूची के अनुसार, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने सुशांत सिंह मौत मामले पर फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति रॉय ने 11 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई पूरी की थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
सुशांत केस (Sushant Singh Rajput Case) की जांच सीबीआई को मिलने के बाद एक्टर का परिवार काफी खुश है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर लिखा – आखिरकार, केस की जांच सीबीआई करेगी। वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा – सच जीता। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। कंगना रनौत ने SSR वॉरियर्स को बधाई दी है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच और उनके अफसर को क्वारनटीन करने पर सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा – सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि बिहार पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया। ये अन्याय के खिलाफ जीत है। हमें विश्वास है कि सुशांत को न्याय मिलेगा। हम पर कई आरोप लगाए गए। हमें जांच नहीं करने दी गई। पटना पुलिस सब कुछ कानूनी रूप से कर रही थी। रिया की हैसियत नहीं कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करे।
About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें






