Tamil Nadu सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, कल से ‘नाइट कर्फ्यू’ हटाने का एलान

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में कोरोना के मामले में कमी आने के बाद राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और कॉलेजों को 1 फरवरी से खोलने का फैसला किया है. शुक्रवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू भी हटा लिया जाएगा और रविवार को लगने वाला लॉकडाउन भी खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने गुरुवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह एलान किया. पिछले कुछ दिनों में राज्य में कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है, जिसके बाद सरकार ने प्रतिबंधों में छूट देने की बात कही है. लेकिन कुछ मामलों में अभी भी प्रतिबंध जारी रहेंगे.

तमिलनाडु सरकार के मुताबिक राज्य में नर्सरी और प्ले स्कूलों को अभी नहीं खोला जाएगा. जबकि बाकी स्कूल और कॉलेजों में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाएगा. इसके अलावा सांस्कृतिक समारोहों और राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. पिछले दिनों कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने इन प्रतिबंधों को लगाने का फैसला किया था.

23 दिनों बाद दिल्ली में आज आए Corona के 5000 से कम केस, खत्म की गई कई पाबंदियां, जानें बड़ी बातें

सरकार के मुताबिक शादी समारोह में 100 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि अंतिम संस्कार में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी. इसके अलावा राज्य के होटल और बेकरी को 50% क्षमता के साथ काम करने की छूट दी गई है. थिएटर, मल्टीप्लेक्स, जिम, क्लब, ब्यूटी पार्लर, सैलून, संगीत कार्यक्रम, सम्मेलन, इनडोर स्टेडियम को 50% क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी गई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सभी लोगों से कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने और सरकार के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की है.

यह भी पढ़ेंः कुछ राज्यों में बढ़ रहे हैं तो कहीं घट रहे हैं Corona के केस, COVID 19 के पीक को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News