दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी ने आज (मंगलवार) दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के जरिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री ना करने पर सवाल उठाया. आदेश गुप्ता ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की वो मानसिकता पूरी तरह उजागर हो चुकी है जो जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारों का समर्थन करती है, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवालिया निशान खड़ा करती है और भारत के गौरव पर सवाल खड़े किए जाते हैं.

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार आज सबकुछ फ्री करने का दावा कर रही है, चाहे वह बिजली-पानी हो या फिर शराब, लेकिन 32 साल पहले कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार की सच्चाई जब इस फिल्म के माध्यम से सबके सामने आई है तो उसे टैक्स फ्री क्यों नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली ही नहीं देश का हर युवा कश्मीरी पंडितों के साथ हुए बर्बरता और नरसंहार के बारे में जानना चाहता है. 1990 में जिस तरह से लोगों के साथ अत्याचार किया गया लेकिन केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी रही जिसका पर्दाफाश इस फिल्म के माध्यम से हो चुका है.

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव से पहले मंदिर जाने का काम केजरीवाल करते हैं लेकिन हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार को उजागर करती हुई फिल्म को टैक्स फ्री न करने के पीछे उनकी कौन सी मजबूरी है. आखिर किस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में केजरीवाल फंसे हुए हैं.

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बीजेपी विधायक दल ने कल ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग किया और साथ ही बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी हम पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगे और साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायकों को भी इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करेंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के अलावा आंगनबाड़ी महिलाओं को लेकर, किसानों के अधिकारों को लेकर भी बातें की जाएगी.

ये भी पढ़ें-चहेते अफसर के चक्कर में इमरान खान ने ले लिया Pakistan की सेना से पंगा, क्या कुर्सी की पिच पर हो जाएंगे ‘बोल्ड’?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार से जुड़े ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 फ्लैट्स किए सील

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया