Haryana के यमुनानगर में गुरुवार को TikTok स्टार बनने का सपना रखने वाली एक 13 वर्षीय लड़की ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर Suicide कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी और TikTok स्टार बनना चाहती थी
Haryana के यमुनानगर में गुरुवार को TikTok स्टार बनने का सपना रखने वाली एक 13 वर्षीय लड़की ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर Suicide कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी और TikTok स्टार बनना चाहती थी। उसके माता-पिता कुछ दवाइयां लेने गए थे जब उसने उनके पीछे यह कदम उठा लिया और घटना के समय घर में न तो कोई मौजूद था और न तो कोई सुसाइड नोट भी मौके से बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि घर लौटने पर माता-पिता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया और खिड़की से देखा की उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है जिसके बाद वे खिड़की तोड़कर घर के अंदर गए और बाद में पुलिस को बुलाया।
यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia
DCP प्रदीप राणा ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और हमारी जांच जारी है। लड़की के परिवार ने बताया कि लड़की के टिकटॉक (TikTok) पर 1,315 फॉलोवर्स थे और उसने अभी तक 418 वीडियो अपलोड किये थे। परिवार का कहना है कि उन वीडियो को कई लोगों ने लाइक भी किया था।
यह भी पढ़ें: Lockdown के बाद कैसी होगी Delhi Metro, जानिये बदले हुए नियम
पुलिस ने बताया कि उन्होंने भी लड़की द्वारा हाल ही में डाले गए वीडियो देखे और उनमें से किसी भी वीडियो में उसके मानसिक तनाव या अवसाद या किसी के दबाव में होने को कोई संकेत नहीं मिला जिससे उसके आत्महत्या के कदम उठाने के कारण का पता चल पाए। डीसीपी ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जाएगी।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






