पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. पार्टी के नेताओं ने अमित शाह से बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ को हटाने की मांग की.

अमित शाह से मुलाकात के बाद टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, ”हमने कहा है कि रामपुरहाट, बीरभूम की घटना को देखते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को हटाया जाना चाहिए. उनका काम हमारी संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है. उन्होंने आगे कहा कि हमने सीएम द्वारा राज्यपाल के लिए पत्र की एक प्रति गृह मंत्री को दी है. हमारी सीएम स्थिति को देख रही हैं. अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 15 पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

वहीं,राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है और शासन पर एक अमिट धब्बा है. लोकतंत्र में लोगों को इस तरह से जिंदा जलाना बहुत दर्दनाक होता है. मैं सरकार से बचाव की पेशकश करने के बजाय सबक सीखने की अपील करता हूं. उन्होंने कहा कि इस घटना से हमारे सिर शर्म से झुका हुआ है.

मृतकों के परिजनों से मिलीं ममता बनर्जी

#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee meets the kin of those killed in #Birbhum violence. Visuals from Bagtui village, Rampurhat pic.twitter.com/iIhSQjLpu8
— ANI (@ANI) March 24, 2022

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा. उन्होंने कहा कि प्रभावित घरों के पुनर्निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. आग में मरने वाले 10 लोगों के परिवारों को नौकरी और 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी 2.0 में भी डिप्टी सीएम रहेंगे केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, असीम अरुण-महेंद्र सिंह बनेंगे मंत्री

IPL 2022: आईपीएल के मैचों पर आतंक का साया, दहशतगर्दों ने की थी वानखेड़े स्टेडियम और ट्राइडेंट होटल की रेकी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया