Trinamool Congress News: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आंतरिक ‘कलह’ अब खुलकर सामने आ गई है. यह कलह शुक्रवार को उस समय बढ़ गई, जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ की खुलकर वकालत की, तो वहीं पार्टी के बुजुर्ग नेताओं के एक वर्ग ने उन पर पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. आंतरिक कलह के बीच पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शनिवार शाम अपने आवास पर टीएमसी के शीर्ष पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है. सत्तारूढ़ दल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सिर्फ 6 वरिष्ठ नेताओं- राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, महासचिव पार्थ चटर्जी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुब्रत बख्शी और मंत्रियों फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और चंद्रिमा भट्टाचार्य को शामिल होने के लिए कहा गया है.

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “पार्टी में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए कल शाम पांच बजे बैठक होगी. कुछ नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान और जवाबी बयान पार्टी सुप्रीमो को पसंद नहीं आए. इसे कहीं रुकना होगा। हमारी पार्टी सुप्रीमो द्वारा सभी नेताओं को एक संदेश देने की संभावना है.” बनर्जी के 28 फरवरी को आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करने की भी संभावना है. बनर्जी ने अभी तक पार्टी की एक नई कार्यसमिति का गठन नहीं किया है.

क्या है मामला?

अभिषेक बनर्जी पार्टी का पद संभालने के बाद से तृणमूल कांग्रेस में ‘एक व्यक्ति एक पद’ की वकालत कर रहे हैं, जो जिसे पार्टी के बुजुर्ग नेताओं का एक वर्ग सही नहीं मानता. पार्टी के ये वरिष्ठ नेता पार्टी और सरकार दोनों में पदों पर काबिज हैं. यह विवाद पार्टी में कथित सत्ता संघर्ष और उसके नेताओं की नई और पुरानी पीढ़ी के नेताओं के एक वर्ग के बीच स्पष्ट मतभेदों की वजह से है. राज्य की 108 नगर पालिकाओं में आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता और प्रवक्ता देबांगशू भट्टाचार्य ने कुछ नगर पालिकाओं में निर्विरोध जीत के लिए पार्टी नेताओं की खुलेआम आलोचना की है.

अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे लगता है कि निर्विरोध जीत जनता को अच्छी नहीं लगती. हमने इसे 2018 के ग्रामीण चुनावों के दौरान देखा था, जब हमने कई पंचायत निकायों को निर्विरोध जीत लिया था, जिसके बाद 2019 के परिणाम आए (भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 18 लोकसभा सीटें जीती थीं). इसलिए मेरी अपील है कि अगर विपक्ष चाहता है कि निकाय चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती हो तो इसकी इजाजत दी जाए ताकि कोई हम पर उंगली न उठा सके.

टीएमसी ने संथिया, बज बज और दिनहाटा नगर पालिकाओं में निर्विरोध जीत दर्ज की है. भट्टाचार्य की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हकीम ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने से पहले सोचना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से देबांगशू को बहुत पसंद करता हूं. लेकिन उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए. हमने देखा है कि राज्य में अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बावजूद टीएमसी ने विधानसभा चुनाव जीता था. इसलिए उनके तर्क निराधार हैं.”

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: ‘घोषणापत्र’ में Priyanka Gandhi, मंदिर और टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे तीखे सवालों का दे रही हैं जवाब

निर्माता-निर्देशक ओनिर की फिल्म के प्रस्ताव को भारतीय सेना ने क्यों किया था खारिज? रक्षा राज्य मंत्री ने बताई वजह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया