पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला का आरोप है कि TMC समर्थकों ने उनके साथ बलात्कार किया और फिर जहर देकर मारने की कोशिश की। अपने घर से दूर दहशत में जीने को मजबूर ज़िदगी और मौत के बीच तड़पने वाली ये बुजुर्ग पीड़ित महिला अब कोलकाता आ गई हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है। पूर्वी मेदिनीपुर के एक गांव में रहने वाली ये महिला इतनी ज्यादा डर गई हैं कि वो अब अपने घर लौटना नहीं चाहती हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने जहां इस महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ और आरोपों को झूठा बताया है; तो वहीं इस शर्मनाक घटना पर विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
नई दिल्ली। इस वर्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के दो दिन बाद TMC के गुंडों ने एक 60 वर्ष की बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उस पर हमला किया। TMC के गुंडों ने इस 60 वर्ष की महिला का उसके 5 वर्ष के नाती के सामने पहले बलात्कार किया और फिर उसे जबरन जहर खिलाकर मारने की कोशिश की। इस शर्मनाक घटना के बाद बुजुर्ग पीड़ित महिला दहशत में अपने घर से बहुत दूर रहने को मजबूर है। महिला अब अपने घर वापस नहीं आना चाहती है। पूर्वी मेदिनीपुर की रहने वाली, अपने घर से दूर दहशत में जीने को मजबूर ज़िदगी और मौत के बीच तड़पने वाली ये बुजुर्ग पीड़ित महिला अब कोलकाता आ गई है। महिला ने हाईकोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया है। महिला के परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनका परिवार भाजपा समर्थक है, जिसके चलते TMC के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला किया।
इस वर्ष 2 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार बनी। लेकिन चुनावी नतीजों के बाद जिस तरह से पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़की, उसने पूरे देश को न सिर्फ शर्मसार किया, बल्कि ममता बनर्जी सरकार पर भी सवाल उठने लगे।

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने जहां इस महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ और आरोपों को झूठा बताया है; तो वहीं इस शर्मनाक घटना पर विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रांत के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ‘बिल्लू’ ने कड़ी प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि यह एक बहुत ही अमानवीय घटना है। बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस दरअसल गुंडों की पार्टी है। पश्चिम बंगाल में महिलायें और हिन्दू दोनों ही सुरक्षित नहीं है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जिस तरह से वहां बलात्कार, लूट, हत्याएं और दंगे किये गए, सब कुछ तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार द्वारा प्रायोजित था। यदि अब पश्चिम बंगाल में रहने वाली महिलाओं और हिन्दुओं पर अत्याचार हुआ तो उत्तर प्रदेश में रहने वाले बंगाली मुस्लिम और टीएमसी समर्थक भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक महिला ने अपने बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 4-5 मई की रात को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उसके घर में कथित तौर पर हमला कर दिया। एक कार्यकर्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जबरन जहर दिया गया। ये उनके पांच साल के पोते के सामने हो रहा था। महिला एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रही। पूर्वी मेदिनीपुर में उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह भाजपा के समर्थक हैं। उनका कहना है कि उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है, लेकिन खेती से डर लगता है। दरअसल कुछ अनजान लोग लगातार उन पर रेप केस को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दबंगों नें महिला को पीटा, हालत गंभीर, वायरल वीडियो में कैद घटना
कलकत्ता हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के इशारे पर जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ममता बनर्जी सरकार पर बिना नियंत्रण के हिंसा जारी रखने का आरोप लगाया है। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्यों ने महिला और उसके परिवार से मुलाकात की थी। TMC ने आरोपों से इनकार करते हुए महिला को मानसिक रूप से बीमार कहा है। यह भी कहा गया है कि भाजपा जानबूझकर झूठे आरोप लगा रही है।
इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने महिला के हवाले से कहा: ‘सत्तारूढ़ पार्टी (TMC) के समर्थकों ने मुझ पर हमला किया। मैं घर जाकर अपने बेटों, बेटियों और दामादों को देखना चाहता हूं, खासकर अपने पोते-पोतियों को जो हमेशा मेरे साथ हैं। लेकिन अगर मुझे एक और हमले का सामना करना पड़ा, तो मुझे कौन बचाएगा? जिस कमरे में यह महिला रह रही है, उस कमरे में अटैच्ड बाथरूम है। कमरे में एक खिड़की, एक बिस्तर, एक मेज, एक छोटी कोठरी और एक टेलीविजन है। ये सभी प्रबंध भाजपा ने किया है। पार्टी उन्हें खाना भी देती है। महिला ने आगे बताया: ‘वह बहुत दयालु है, लेकिन आप कब तक घर और अपने परिवार से इस तरह दूर रह सकते हैं?’
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’


