akhilesh-yadav-birthday

AKHILESH YADAV के जन्मदिन पर डिंपल यादव ने दी बधाई, जानिये और किस-किस ने दी बधाइयां

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उनके जन्मदिन के मौके पर बहुत से पार्टी नेताओं व सपा कार्यकर्ताओं ने ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है 

 

संवाददाता: देवेंद्र ठाकुर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज 47 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है।

डिंपल ने अपने ट्वीट में कहा कि सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav) के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।

यह भी पढ़ें: बीजेपी बिहार में डेढ़ सौ करोड़ रुपए की ‘वर्चुअल रैली’ करके विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है- अखिलेश यादव

सपा कार्यकर्ता हर साल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं लेकिन कोरोनावायरस के चलते लोगों की मुश्किलें देखते हुए डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने और लोगों की मदद करने की अपील की है।

इसके अलावा सुप्रिया सुले, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, अरुण यादव, गजेंद्र सिंह, पवन पांडेय, रिचा सिंह, जूही सिंह समेत लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से भी पूर्व मुख्यमंत्री को बधाइयां दी गयी हैं। इन सबके साथ समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उनके जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर के माध्यम से बधाइयां दी हैं।

यह भी पढ़ें: देश के प्रधानमंत्री जनता के लिए नहीं बल्कि पूँजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं – सपा नेता धर्मेंद्र सिंह

About the Author

Team My Nation News