ayodhya-vyapar-mandal

अयोध्या: विजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जसवीर सिंह बने संयुक्त व्यापार मंडल के मुख्य महासचिव

 

पंकज पाठक 

अयोध्या। संयुक्त व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) अयोध्या द्वारा कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव को संयुक्त व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) अयोध्या जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मनोनीत किया गया। इसी कड़ी में जसवीर सिंह को मुख्य महासचिव/ मीडिया प्रभारी तथा अमिताभ श्रीवास्तव को विधिक सलाहकार मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की रीति नीतियों में आस्था एवं निष्ठा रखते हुए संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाया जाएगा।

हमारा लेटेस्ट ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभी मनोनीत सदस्यों को संयुक्त व्यापार मंडल (Vyapar Mandal) अयोध्या  के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दूबे तथा पदाधिकारियों  द्वारा मनोनयन का प्रमाण पत्र दिया गया। कायस्थ सेवा समाज के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार हमारे अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कायस्थ सेवा समाज को सफलता नित-नए आयाम दिए हैं, उसी प्रकार संयुक्त व्यापार मंडल को सफलता की नयी ऊँचाइयों पर ले जाएंगे ऐसा हमारा विश्वास और शुभकामनाएं हैं। हमारे अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव को  संयुक्त व्यापार मंडल अयोध्या का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया जाना हमारे संगठन के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपक कुमार दूबे, बृजेन्द्र दूबे, दिनेश कुमार मिश्र आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: संयुक्त व्यापार मण्डल ने महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय को सौंपा कोरोना योद्धा का प्रमाण-पत्र

Author Profile

Team My Nation News