UK-India Travel Row: ब्रिटेन-भारत यात्रा प्रतिबंधों के मुद्दे के समाधान के कुछ दिन बाद भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने गुरुवार को इस मामले में नस्लवाद के पहलू को खारिज कर दिया. भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि यात्रा को लेकर विवाद ब्रिटेन की यात्रा नीति में परिवर्तन की वजह से हुआ. उन्होंने कहा कि दुनिया का ध्यान भारत पर है और अब वह यूरोप केंद्रित दुनिया नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि एयूकेयूएस (ऑस्ट्रेलिया-ब्रिटेन-अमेरिका) गठबंधन ब्रिटेन की मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

भारत के टीकाकरण कार्यक्रम पर क्या बोले एलिस?

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस से जब यह पूछा गया कि ब्रिटेन भारत के टीकाकरण कार्यक्रम के प्रति संदेहपूर्ण रुख रखता हुआ प्रतीत होता है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान बेहद शानदार है. अब तक एक अरब से अधिक टीके वितरित किए गए जो कि बड़ी उपलब्धि है. एलिस ने इस ओर इशारा किया कि ये 80 फीसदी टीके ब्रिटेन-भारत सहयोग-कोविशील्ड का परिणाम है.

टीकाकरण सर्टिफिकेट विवाद खत्म

ब्रिटेन ने टीकाकरण सर्टिफिकेट के विवाद को खत्म करते हुए सात अक्टूबर को घोषणा की थी कि वैसे भारतीय जिन्होंने कोविशील्ड की दोनों खुराक ली है, उन्हें ब्रिटेन आने पर 11 अक्टूबर से क्वारंटीन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कोविशील्ड को मान्यता देता है और उसने यह बात स्पष्ट की है. महामारी के मद्देनजर भारत समेत दुनिया के सभी देश अपने यात्रा नियमों में बदलाव कर रहे हैं. ब्रिटेन ने भी ऐसा किया.

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस से जब पूछा गया कि वह ब्रिटेन के प्रतिबंध को नस्लवाद बताने वाली टिप्पणियों के बारे में क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है और ऐसा कभी था भी नहीं.’’उन्होंने भारतीय मूल के ब्रिटेन के मंत्रियों ऋषि सुनाक और प्रीति पटेल का नाम रेखांकित करते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारत सफलता की कहानी लिख रहा है.

India-China Ties: पेंटागन की रिपोर्ट पर भारत की दो टूक, कहा- चीन के बेबुनियाद दावों को कभी स्वीकार नहीं किया

Covid-19 In Delhi: दिल्ली में कोविड-19 के 40 नए मामले, किसी भी संक्रमित की मौत नहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया