Ukraine Russia War: जंग के बीच यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, दो फरवरी से अस्पताल में था भर्ती

रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन में एक और छात्र की मौत हो गई है. हालांकि ये मौत जंग के कारण नहीं हुई है. दरअसल चंदन जिंदल नाम का छात्र दो फरवरी से कोमा में था और वो अस्पताल में भर्ती था. करीब एक महीने अस्पताल में रहने के बाद आज चंदन की स्ट्रोक की वजह से मौत हो गई.

22 साल का चंदन पंजाब का रहने वाला था और वो यूक्रेन में विनित्सिया नेशनल पायरोगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था. उनका इलाज विनित्सिया इमेरजेंसी अस्पताल में चल रहा था और वो आईसीयू में भर्ती थे. उनके पिता भी अस्पताल में मौजूद थे, जब उनके बेटे की मौत हुई. पिता अब बेटे के शव के साथ रोमानिया के सिरेत बॉर्डर पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को खारकीव में नवीन नाम के एक भारतीय छात्र की रूसी गोलाबारी में जान चली गई थी. नवीन कर्नाटक का रहने वाला था और यूक्रेन के खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था.

यूक्रेन के खिलाफ जंग का सातवां दिन, मॉस्को ने और तेज किए हमले, जानें दुनियाभर में किन देशों ने रूस के खिलाफ लगाए क्या प्रतिबंध

Russia Ukraine War: 80 साल पहले जहां हुआ था यहूदियों का कत्लेआम, वहां रूस ने गिराए बम, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- दोहराया जा रहा इतिहास

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News