Ukraine Russia War: भारतीय जज दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ किया वोट, ICJ ने फौरन युद्ध रोकने का दिया आदेश

<p style="text-align: justify;">आज के 21 दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में बमबारी कर रहा है. ऐसे में यूक्रेन ने ICJ की शरण ली है. ICJ ने रूस को तुरंत यूक्रेन से अपना मिलिट्री ऑपरेशन रोकने का आदेश दिया है. आईसीजे में भारतीय जज जस्टिस दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ वोट किया है.</p> <p style="text-align: justify;">युनाइटेड नेशंस की टॉप कोर्ट ने 15 जजों की वोटिंग के बाद यह फैसला सुनाया है जिसमें 13 जजों ने खिलाफ और 2 जजों ने रूस के पक्ष में मतदान किया है.&nbsp;हालांकि, रूस-यूक्रेन मुद्दे पर उनका ये कदम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की &nbsp;आधिकारिक विदेश नीति से पूर्णतया अलग है. भारत ने यूएन में यूक्रेन के जरिये इस मामले को हल करने पर जोर दिया है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News