Ukraine Russia War: ममता बनर्जी बोलीं- युद्ध के बारे में पीएम मोदी को पता था, छात्रों को पहले लेकर क्यों नहीं आए

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है. सरकार छात्रों की वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा भी चला रही है. इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इतने अच्छे संबंध हैं तो उन्हें पहले से पता होता कि जंग कब होने वाली है. तब आप छात्रों को क्यों नहीं लेकर आए.

वाराणसी में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी यहां मीटिंग कर रहे हैं, क्या जरूरी है? अगर आपके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इतने अच्छे संबंध हैं तो आपको तो पहले से ही पता था कि युद्ध होने वाला है तब ही आप भारतीय छात्रों को क्यों नहीं लेकर आए.

ये भी पढ़ें- खारकीव से निकली भारतीय छात्रा का दावा, कहा- ‘ट्रेन में चढ़ने पर गोली मारने की दी थी धमकी

Ukraine Russia War: यूक्रेन के खिलाफ S-400 को उतारेगा रूस! जानें क्या है इस खतरनाक हथियार की खासियत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News