रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine Russia War) में हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन का पार्थिव शरीर सोमवार को बेंगलुरु पहुंचेगा. कर्नाटक के हावेरी में रहने वाले नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र थे. उनके पिता ने नवीन के पार्थिव शरीर के देहदान का फैसला किया है.

गौरतलब है कि 1 मार्च 2022 को खारीकव में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चल रही गोलीबारी में मारे गये थे. वह चौथे साल में थे. नवीन कुछ लाने दुकान गए थे. इसी दौरान हमले में उनकी मौत हो गई. राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने परिवार को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा है. साथ ही एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है.

सोमवार को बेंगलूरु पहुंचेगा नवीन का पार्थिव शरीर

खारकीव में गोलीबारी का शिकार हुये नवीन का पार्थिव शरीर सोमवार को बेंगलूरु पहुंचेगा. इस बात की जानकारी उनके पिता शेखरप्पा ने दी. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का शव 21 तारीख को सुबह 3 बजे बेंगलूरु पहुंचेगा और वहां से सुबह 9 बजे मेरे गांव आएगा. इसके बाद हम वीर शैव परंपरा के अनुसार पूजा करेंगे और बाद में हम उसके शव को एसएस हॉस्पिटल देवनगरी को शरीर दान कर देंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मेडिकल फील्ड में कुछ हासिल करना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कम से कम उसके शरीर का इस्तेमाल अन्य छात्र मेडिकल स्टडीज के लिये कर सकेंगे. इसलिये घर पर हम लोगों ने मेडिकल रिसर्च के लिये शवदान करने का फैसला किया है.

सीएम बोम्मई पहुंचेंगे गांव

इससे पहले सीएम बोम्मई ने साफ किया था कि नवीन का शव बेंदलुरु एयरपोर्ट पर रविवार को नहीं सोमवार को पहुंचेगा. नवीन के पिता ने कहा कि हमें हावेरी जिला कलेक्टर से संदेश मिला और अमीरात उड़ान सेवा से भी मैसेज मिला मैं खुश हूं कि हमारे बेटे का शव वापस लाया जा रहा है. सीएम ने मुझस् बात की और आभार जताया. उन्होंने कहा कि वे बेंगलूरु एयरपोर्ट और गांव भी पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि वे मुझसे शाम में चर्चा करेंगे.

Ukraine के प्रमुख शहर Mariupol में भीषण लड़ाई, रूसी बमबारी से जीवित बचे लोगों की हो रही है भूख से मौत

Russia Ukraine War Live Updates: जानिए अब तक जंग में रूस को कितना हुआ नुकसान? यूक्रेन ने चौंकाने वाला किया दावा

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी