Ukraine Russia War: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, भारतीयों की वापसी पर चर्चा

<p style="text-align: justify;"><strong>Ukraine Russia War:</strong> यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच आज प्रधानमंत्री <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> ने फिर बैठक की. इस बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी पर चर्चा की गई. दरअसल, यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस ने आज लगातार दूसरे दिन भारी बमबारी की है.&nbsp; इसी के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर, भारतीयों से कहा है कि वह जल्द से जल्द खारकीव छोड़ दें. ट्रेन, बस या अन्य वाहनों के नहीं मिलने की स्थिति में पैदल ही पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का पहुंचें. खारकीव से पेसोचिन की दूरी 11 किलोमीटर, बाबाये की दूरी 12 किलोमीटर और बेजलीयुदोव्का की दूरी 16 किलोमीटर है.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News