Union Budget 2022 India LIVE Updates: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आज 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी. कोरोना काल में दूसरी बार और लगातार चौथी बार निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. कोरोना महामारी के इस संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी और नौकरी-पेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी.

सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोक सभा में साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी. राज्य सभा की कार्यवाही बजट भाषण के एक घंटे बाद शुरू होगी और सदन पटल पर बजट की प्रति रखी जाएगी. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे से करेंगी.

वित्त मंत्रालय के महानिदेशक (मीडिया और संचार) के मुताबिक, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलने के बाद वित्तमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट को बजट के बारे में संक्षिप्त जानकारी देंगी और उसके बाद संसद के लिए रवाना होंगी.

परंपराओं के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति को सबसे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा बजट प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाती है. यह हमेशा एक प्रथागत बैठक है, क्योंकि राष्ट्रपति केंद्रीय बजट में किसी भी बदलाव का सुझाव नहीं देते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर संसद में बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री को राष्ट्रपति से अनुमति लेनी पड़ती है. राष्ट्रपति से मिलने के बाद सीतारमण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले कैबिनेट से मिलना है और कैबिनेट को बजट के बारे में जानकारी देनी है. वित्त मंत्रालय बजट के बारे में गोपनीयता बनाए रखता है, अपना भाषण पेश करने से पहले वित्तमंत्री बजट प्रावधानों के बारे में गोपनीयता रखने के लिए बाध्य हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया