जम्मू-कश्मीर सरकार इसी महीने में बंद पड़े यूनिवर्सिटी को खोलने कि तयारी कर रही है. जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण में आई तेज़ी के बाद यह फैसला लिया गया है. अब तक जम्मू-कश्मीर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 65 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का एक डोज़ लगाया जा चूका है.

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में हुए एक समारोह में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनके नेतृत्व वाला प्रशासन 18 साल से अधिक उम्र के छात्रों का टीकाकरण करने के बाद कश्मीर में सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने पर विचार कर रहा है.

इंटर कॉलेज, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं- एलजी सिन्हा

डल झील के किनारे एसकेआईसीसी में एक समारोह के इतर पत्रकारों से बात करते हुए, एलजी सिन्हा ने कहा कि सरकार कश्मीर में स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में अभिभावकों की मांगों से पूरी तरह वाकिफ है. एलजी सिन्हा ने कहा, "हम इस महीने 18 साल से ऊपर के सभी छात्रों का टीकाकरण करने के बाद ही इंटर कॉलेज, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं. कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बाद सरकार प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को भी फिर से खोलने पर विचार करेगी.

अगले महीने से जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन में पड़ने वाले शेक्षण स्थानों में वार्षिक परिक्षाएं शरू हो जाएंगी. इस बार सरकार ने पहले ही 10वीं और 12वीं कक्षों के लिए स्लेबस में 30-40 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है. लेकिन प्रशासन के इस फैसले के बाद माना यही जा रहा है कि शायद इस बार सभी परीक्षा "ऑफलाइन" मोड में हो.

यह भी पढ़ें.

Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज, ITO और मुनिरका में भरा पानी, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया