UP Assembly Election 2022: कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो शामिल हो सकते हैं. आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं. दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आरपीएन सिंह का भी नाम था. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक शरद वीर सिंह का भी BJP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे. साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर ( तत्कालीन पडरौना लोकसभा ) से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे. इसके अलावा आरपीएन सिंह यूपीए 2 सरकार में रोड एवं ट्रांसपोर्ट, पेट्रोलियम एवं गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं. 2009 लोकसभा चुनाव में आरपीएन ने यूपी में तत्कालीन बसपा सरकार के क़द्दावर नेता व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को हराकर लोकसभा पहुंचे थे.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रदेश के प्रभारी

हालांकि साल 2014 और 2019 लोकसभा के चुनाव में वह क़ांग्रेस की तरफ से लड़े लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा. वर्तमान में आरपीएन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रदेश के प्रभारी हैं. आरपीएन के पिता स्व. सीपीएन सिंह इंदिरा गांधी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री रहे.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022 : पश्चिम उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी में कहां कहां है तनातनी, जानिए पूरी कहानी

Republic Day 2022: यूपी सरकार ने गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद कैदियों के लिए लिया ये बड़ा फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया