UP Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादी काफी टेंशन में हैं. एकजुट रहकर अपना वोट जाति और घर्म के नाम पर बंटने नहीं देना है. मुकाबला इस बात को लेकर है कि बीजेपी को कितनी ज्यादा सीट आने वाली है. पूरा देश जानता है कि आएंगे तो योगी ही.

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के लोगों ने जब बीजेपी को मौका दिया, तब से गुजरात की स्थिति बदल गई.पहले चरण के मतदान से एक बात साबित है कि परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं. उनकी नींद उड़ गई है. वह लोग जातिवाद, संप्रदायवाद फैलाकर वोटों को बांटना चाह रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग माफियावादियों, दंगावादियों के ख़िलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि विकास के लिए, रोजगार के लिए, निवेश के लिए शांति का माहौल सबसे पहली शर्त है. इसलिए उत्तर प्रदेश आज कानून के राज को सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रहा है. यूपी का सामान्य से सामान्य मतदाता भी समझ रहा है कि दंगाइयों और गुंडे-बदमाशों के इलाज की दवा सिर्फ भाजपा सरकार के ही पास है.

पीएम ने कहा, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ने जिस प्रकार दंगों को रोका है, हमें उसे स्थायी स्वरूप देना है. हमें दोबारा ऐसी हरकतों को उत्तर प्रदेश में पनपने नहीं देना है. इनकी राजनीतिक बुनियाद अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर टिकी हो वो कभी सुधर नहीं सकते हैं. आप देखिए, इन लोगों ने कैसे-कैसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इनके ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीशीटर हैं और कई तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया