UP Assembly Election 2022: ‘दिल्ली में जुटे BJP के ‘बाह्मण नेता’, श्रीकांत शर्मा ने बताया मीटिंग में किस मुद्दे पर हुई बात

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में यूपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के घर पर बीजेपी की एक अहम बैठक हुई. बीजेपी ब्राह्मण नेताओं (Brahmin Leaders) की बैठक में महेश शर्मा और सतीश गौतम भी पहुंचे. बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने कहा कि बैठक में यूपी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. कोई वर्ग BJP से नाराज नहीं हैं. ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा भला BJP सरकार में हुआ है. हमारी सरकार में कई मंत्री ब्राह्मण हैं.

IT रेड पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, जो निर्दोष हैं उनको कोई समस्या नहीं होगी. जो दोषी हैं वो किसी दल के मुखौटे के पीछे छुप नहीं सकते. उन्होंने ये भी कहा कि ओवेसी जैसे लोगों की सोच की जगह अब हिंदुस्तान में नहीं, उनकी सोच तालिबानी है. उन्होंने ये भी कहा कि दिग्विजय सिंह के बयान का जवाब प्रियंका गांधी जी को देना चाहिए.

ये नेता हुए मीटिंग में शामिल

इस मीटिंग में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री अनिल शर्मा , राम नरेश अग्निहोत्री, जितिन प्रसाद, ब्रजेश पाठक, सुनील बराला, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, हरिद्वार दुबे, लक्ष्मीकान्त बाजपेयी और अन्य नेता शामिल हुए. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा भी इस मीटिंग में पहुंचे. यूपी के विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी की ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News