UP Assembly Election 2022: निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान पर सियासी रार, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश के लोगों का अपमान

UP Election: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ‘यूपी टाइप’ बयान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने में जुट गई है. कांग्रेस ने अब वित्त मंत्री के इस बयान को लेकर उन पर हमला करना शुरू कर दिया है.

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट पर वित्त मंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए कहा कि यूपी के लोगों को "यूपी टाइप” होने पर गर्व है. प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, निर्मला जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है…लेकिन यूपी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या ज़रूरत थी? समझ लीजिए, यूपी के लोगों को "यूपी टाइप" होने पर गर्व है. हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है.

..@nsitharaman जी आपने यूपी के लिए बजट के झोले में कुछ डाला नहीं, ठीक है…लेकिन यू पी के लोगों का इस तरह अपमान करने की क्या ज़रूरत थी?

समझ लीजिए, यूपी के लोगों को "यूपी टाइप" होने पर गर्व है। हमको यूपी की भाषा, बोली, संस्कृति व इतिहास पर गर्व है। #यूपी_मेरा_अभिमान
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 1, 2022

वहीं यूपी कांग्रेस के ट्वीट हैंडल से भी वित्त मंत्री पर हमला बोला गया. ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने लिखा, निर्मला सीतारमण ने अपने शर्मनाक बयान से न सिर्फ यूपी के बौद्धिक इतिहास और चेतना को, बल्कि समूचे प्रदेश की जनता को अपमानित किया है. यूपी की जनता इस अपमान का बदला अवश्य लेगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News