UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के लिए BSP ने कसी कमर, जन्मदिन पर 15 जनवरी को Mayawati जारी करेंगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

<p style="text-align: justify;"><strong>UP Elections 2022:</strong> यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती 15 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगी. इस दिन मायावती का जन्मदिन भी है. मायावती ने सोमवार को अपने घर बसपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी. रविवार को उन्होंने 403 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को डिजिटल तरीके से चुनाव प्रचार कराने की ज़िम्मेदारी दी गई. ये भी तय हुआ कि मायावती के जन्म दिन यानी 15 जनवरी को यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी इस बार पार्टी बिना गठबंधन के अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. &nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News