UP Assembly Election 2022: CM Yogi Adityanath के पास इतने करोड़ की धनराशि, कोई घर नहीं, एक रिवॉल्वर-राइफल

<p style="text-align: justify;">उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री <a title="योगी आदित्यनाथ" href="https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath" data-type="interlinkingkeywords">योगी आदित्यनाथ</a> ने आज गोरखपुर सदर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन पत्र में सीएम योगी ने यह भी बताया कि उनके पास कितनी संपत्ति और आय है. हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 1,54,94,054 रुपये की धनराशि है. 1 लाख रुपये नकद हैं. कोई घर या आश्रित नहीं है. &nbsp;कृषि या गैर कृषि योग्य भूमि भी नहीं है. उनके पास 10-10 ग्राम सोने के दो काम के कुंडल हैं.10 ग्राम सोने की रुद्राक्ष की माला है. इसके अलावा एक रिवॉल्वर और एक राइफल है. 2017 के हलफ़नामे में सीएम योगी ने अपने ऊपर चार मुक़दमे दर्ज होने की जानकारी दी थी. इस बार के हलफ़नामे में कोई मुक़दमा न होने की बात कही है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News