UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में आज 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ते दिख रही है. लोगों में वोटिंग को लेकर खास उत्साह दिख रहा है. महिलाओं से लकर पुरुष और बुजुर्ग वोटिंग में जमकर भाग लेते दिखाई दे रहे हैं. बता दें, सुबह 9 बजे तक यूपी में 8 फीसदी मतदान हो चुका है.

आइये देखते हैं किन-किन जिलों में कितना फीसदी रहा अब तक मतदान

आगरा- 7.53%
अलीगढ़- 8.26%
बागपत- 8.93%
बुलंदशहर- 7.51%
गौतमबुद्धनगर- 8.33%
गाजियाबाद- 7.37%
हापुड़- 8.20%
मथुरा- 8.30%
मेरठ- 8.44%
मुफ्फजरनगर- 7.50%
शामली- 7.70%

कई जगहों पर EVM मशीन खराब

शामली की डीएम जसजीत कौर ने बताया है कि ज़िले में जितने भी पोलिंग बूथ हैं उनकी जानकारी हमने ली है. कई जगहों पर EVM मशीन की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें बदल दिया गया है. सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है. हमारे ज़िले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है.

मथुरा में गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो पाया. इधर मेरठ के कैंट में 20 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही है. इन पोलिंग बूथों पर टेक्निकल डिपार्टमेंट मशीनें चेंज करने में जुटा हुआ है.

समाजवादी पार्टी ने मतदाताओं को धमकाने के आरोप लगाए

वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैराना के पोलिंग बूथ्स से मतदाता धमकाकर लौटाए जा रहे हैं. वहीं, सपा ने आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोकने का भी आरोप लगाया है. सपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि है कि कृपया संज्ञान संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान कराने का कष्ट करें.

यह भी पढ़ें.

पहले चरण के मतदान से पहले CM योगी का दांव, वीडियो जारी कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- बड़े फैसले का वक्त है

Goa Election 2022: गोवा में अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व पर उठाए सवाल, माइनिंग के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया