UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनावों में हुई पाकिस्तान और जिन्ना की इंट्री, सीएम योगी और सांसद साक्षी महाराज ने साधा अखिलेश पर निशाना

UP Assembly Election 2022: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है. दरअसल उन्नाव सदर से मौजूदा बीजेपी विधायक और प्रत्याशी पंकज गुप्ता का नामांकन कराने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुये एक विवादित टिप्पणी की है. साक्षी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति अखिलेश को कितना प्रेम है यह तो अखिलेश ही बताएंगे.

बीजेपी सांसद ने कहा कि वह सिर्फ इतना ही कहेंगे कि अखिलेश उनके करीबी रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पहला चुनाव उन्होंने ही लड़वाया था. उन्होंने कहा फिलहाल अभी अखिलेश को राजनीति में बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.

यूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश 403 की जगह 404 सीटें भी ला सकते हैं. वह उनकी गणित का कोई भी उत्तर नहीं देना चाहते है. उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद से इन पांच-छह वर्षों में जो भी विकास हुआ है, इससे पहले कभी नहीं हुआ है. साक्षी महाराज ने दावा किया कि यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश पर पाकिस्तान का नाम लेकर बीजेपी सांसद ने निशान साधा है. इससे पहले भी लगातार सीएम योगी से लेकर अमित शाह और तमाम बीजेपी नेता पाकिस्तान और जिन्ना को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे हैं.

सीएम योगी ने भी कसा अखिलेश पर तंज

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. दोनो ही तरफ से पक्ष और विपक्ष पर लगातार निशाना साधा जा रहा है. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बाद आज ही  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि वे (अखिलेश)  ’जिन्ना’ के उपासक हैं, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी हैं. उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं.

Reservation in Promotion: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रमोशन में आरक्षण से पहले आंकड़े जुटाना जरूरी, कोर्ट कोई पैमाना तय नहीं करेगा

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने जारी की तीन उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें- किसे मिला टिकट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News