UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने बीते दिन समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की. जयंत चौधरी ने मुलाकात के बाद तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘बढ़ते कदम’.

इसके बाद अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया. उन्होंने फोटो के साथ लिखा, ”श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर..” सूत्रों के मुताबिक, आज दोनों नेता गठबंधन का एलान कर सकते हैं. सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. सूत्रों ने बताया कि जयंत चौधरी 50 सीटों की मांग कर रहे हैं. बातचीत के दौरान इन मांगों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, RLD को 30-35 सीटें मिलने का अनुमान है.

छोटे दलों के साथ गठबंधन करेने की बात पहले ही कर चुके हैं अखिलेश यादव

जाट बाहुल्य सीटों पर RLD चुनाव लड़ेगी. मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर समाजवादी प्रत्याशी होगा. अखिलेश यादव कई मौकों पर साफ कर चुके हैं कि वह यूपी चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे. समाजवादी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के संजय चौहान के साथ गठबंधन का पहले ही एलान कर चुकी है. जयंत चौधरी ने 19 नवंबर को कहा था, "इस महीने के अंत तक हम (रालोद और समाजवादी पार्टी) निर्णय लेंगे और साथ आएंगे."

गठबंधन से किस को होगा फायदा?

वहीं, गठबंधन से राजनीतिक जानकार ये तय मान रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नुकसान हो सकता है. लेकिन इसका फायदा किसे मिलेगा? अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बीजेपी के इस नुकसान का पूरा फायदा उठाने की तैयारी कर दी है. जयंत चौधरी की पार्टी का पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में प्रभाव माना जाता है. अगर ये गठबंधन वोट बटोरने में कामयाब रहा, तो बीजेपी की राहें वाकई मुश्किल हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें.

सस्ता होगा पेट्रेल डीजल! भारत सरकार अपने स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया