UP Election: अमरोहा से BSP उम्मीदवार बोले- प्रशासन ने दी एनकाउंटर की धमकी, साजिश में SP-BJP भी शामिल

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश की अमरोहा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार नावेद अयाज़ (Naved Ayaz) ने प्रशासन में पर बड़ा आरोप लगाया है. नावेद अयाज़ ने कहा है कि पुलिस प्रशासन ने मेरा एनकाउंट करने की धमकी दी है और इस साजिश में सपा (Samajwadi Party) विधायक और बीजेपी (BJP) उम्मीदवार भी शामिल हैं.

पुलिस ने मेरे समर्थकों पर लाठीचार्ज किया- बसपा उम्मीदवार

बसपा उम्मीदवार नावेद अयाज का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के चुनाव अभियान से संबंधित एक कार्यक्रम के लिए इकट्ठा हुए मेरे समर्थकों पर लाठीचार्ज किया. नावेद ने कहा, ‘’प्रशासन ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने ज्यादा जोर दिया तो वह मेरा एनकाउंटर कर देंगे. इस घटना में सपा विधायक भी शामिल है, जिसके बीजेपी का समर्थन मिला हुआ है.’’

Administration threatened me that if I insisted too much, they will encounter me…SP MLA and administration are involved in this incident… He (SP MLA) is also involved with BJP: Naved Ayaz, BSP candidate from Amroha pic.twitter.com/CDYKiZoaij
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 9, 2022

रात आठ बजे के बाद चुनाव प्रचार कर रहे थे बसपा उम्मीदवार- पुलिस

बसपा उम्मीदवार के इन दावों पर अमरोहा सीओ सिटी वीके राणा का कहना है, ‘’पुलिस को इनपुट मिले थे कि रात आठ बजे के बाद भी बसपा उम्मीदवार नावेद अयाज की ओर से चुनाव प्रचार चल रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया.’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और एमसीसी उल्लंघन को देखते हुए मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें-

Sanjay Raut का राज्यसभा सभापति को खत, कहा- ठाकरे सरकार गिराने का दवाब, ED के जरिए फंसाने की हो रही कोशिश

Hijab Row: पांच राज्यों में चुनाव से पहले फैला हिजाब पर संग्राम, दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन तो महाराष्ट्र में चला हस्ताक्षर अभियान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News